ट्विटर एक ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग सर्विस है जो यूजर को 140 करैक्टर के छोटे सन्देश भेजने व पढने की सुविधा देता है जिन्हें “tweets” कहा जाता है | पंजीकृत user सन्देश को पढ़ एवं Post कर सकते हैं परन्तु अन्य उपभोगता सिर्फ सन्देश पढ़ सकते हैं।इसे कंप्यूटर एवं मोबाइल, दोनों से संचालित किया जा सकता है |
वर्तमान में ट्विटर के दुनियाभर में 25 कार्यालय है और इसकी स्थापना सन फ्रांसिस्को में हुई थी। ट्विटर मार्च 2006 में बनाया गया था और इसके निर्माता है: जैक डोरसे, एवन विल्लीअम्स, बिज़ स्टोन, और नूह ग्लास. ट्विटर की नींव जुलाई 2006 में रखी गयी थी।

कुछ मुख्य फीचर इस प्रकार है:
ट्वीट : यह एक संदेश का टुकड़ा है जो की अधिकतम 140 करैक्टर का हो सकता है। शब्दों के बीच खाली जगह और पंक्चुएशन भी 140 करैक्टर में शामिल किये जाते हैं। यह एक प्रकार की ब्लॉग एंट्री या समझ लीजिये एक छोटे से ब्लॉग की तरह है।
टाइम लाइन्स: तारीख के हिसाब से संदेशो का संकलन है। पब्लिक टाइम लाइन में हर सन्देश का संकलन होता है | जब आप ट्वीट करते है तो आप खुद की टाइम लाइन बना लेते है जो की आपकी प्रोफाइल देखने वाले हर उपभोगता को क्रमबद्ध दिखेगी। टॉप मेनू में प्रोफाइल लिंक पर क्लिक करके आप खुद की टाइम लाइन देख सकते है |
हर उपभोगता की एक विशेष टाइम लाइन भी होती है जिसमे हर उस व्यक्ति के ट्वीट होते हैं जिसे उपभोगता फॉलो कर रहा होता है। यह आपके खुद के न्यूज़ टिकर की तरह होता है। आप बहुत से लोगो और समूह को फॉलो कर सकते हैं। सिवाय उन संदेशो के जो वह खुद किसी को भेज रहे है, आप संदेशो को देख सकते हैं।
ट्विटर प्रोफाइल: टॉप मेनू के सेटिंग लिंक पर क्लिक करके आप अपनी प्रोफाइल एडिट कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें की आपके अकाउंट सेक्शन की हर चीज़ पब्लिक को दिखती है। अगर आप अपना वास्तविक नाम नहीं दिखाना चाहते तो अपना नाम बदल भी सकते हैं । हेड शॉट को आमतोर पर अपनी पिक्चर बनाया जाता है।
फोलोविंग और फोलोवेर्स: फोलोविंग ट्विटर में friending और subscribing के लिए प्रयोग किया जाता है | जब किसी की प्रोफाइल पेज पर विजिट करते है तो उसके चित्र के नीचे एक छोटा सा फॉलो बटन होता है | इस बटन पर क्लिक करने से आपके होम टाइम लाइन पर उस व्यक्ति के ट्वीट दिखाई देते हैं। ट्विटर पर फोलोविंग एक तरफ़ा होता है |
जब तक कोई अपने अपडेट को गोपनीय नहीं करता, उसे आपकी फोलोविंग रिक्वेस्ट को अप्रूव करने की ज़रूरत नहीं होती। अगर फीचर बंद न किया हो, तो उन्हें इस बात का एक मेल मिलेगा की आप उन्हें फॉलो कर रहे हैं। वो भी आपके ट्वीट चेक कर सकते हैं और अगर आप उनके मतलब के सन्देश भेजते रहते हैं तो वे भी आपको फॉलो कर सकते हैं।
कन्वर्सेशनः सीधे सन्देश प्राइवेट होते हैं। सिर्फ प्रेषक और पाने वाला ही उन्हें देख सकता है | आप इस प्रकार के सन्देश सिर्फ उन लोगो को भेज सकते हैं जो आपको फॉलो करते हैं। इस प्रकार के सन्देश आमतौर पर अच्छे नहीं माने जाते और लोग उन्हें नहीं पढ़ते
जिन ट्वीट में आपको र्मेशन किया गया है, यह जानने के लिए ट्विटर पेज के राईट साइड पर @yourname पर क्लिक करें। * अपने फोलोवेर्स को अपना ट्वीट दिखाने और ट्वीट के लिए शुरुआत की “जगह कही भी @username लिख सकते है.
री-ट्वीट (RT): जब कोई दूसरा आपके ट्वीट को उसके खुद के फोलोवेर्स तो दिखाना चाहता हो, इसे करने का सामान्य तरीका है:[email protected] मूल ट्वीट की सामग्री [रिट्वीटर की टिप्पणी]
हेशटैग: हेशटैग से आप अपने ट्वीट में कुंजी शब्द या श्रेणिया जोड़ सकते हैं। हेशटैग लोगो को एक विषय पर ट्वीट का औसत करने की अनुमति देता है | इसमें हेशटैग का चिन्ह की वर्ड बिना रिक्त स्थान के होता है | हेशटैग आजकल स्वचालित ट्विटर खोजो के लिंक में बदल जाते हैं।
कांफ्रेंस और इवेंट्स के लिए हेशटैग का काफी प्रयोग होता है | हेशटैग को ढूंढ कर आप कई प्रकार के लाइव इवेंट्स को फोलो कर सकते हैं। अपने शहर या राज्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी रखी जा सकती है,किसी विषय को खोजा जा सकता है।